बस्ती, फरवरी 4 -- बस्ती। कलवारी थानाक्षेत्र में हुए हादसे में कक्षा एक के छात्र की मौत हो गई। यह हादसा चकदहा-सुभावपुर मार्ग पर हुआ। जहां पर स्कूल से मां के साथ स्कूटी से लौट रहे मासूम को ट्रैक्टर-ट्रॉली के पिछले हिस्से में लगे एंगल से ठोकर लग गया। हादसे में मासूम को गंभीर रूप से चोट लगी। उसे सीएचसी बनहरा पहुंचाया गया, जहां पर जांच बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृत छात्र होमगार्ड व पंचायत सहायक दंपति के दो संतानों में इकलौता बेटा था। चकदहा निवासी अजय कुमार होमगार्ड के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी सुमन पंचायत सहायक हैं। इन दोनों से एक सात वर्षीय बेटा अभय था, दूसरे नंबर पर पांच वर्षीय बेटी पलक है। अभय लिटिल फ्लावर स्कूल कलवारी में कक्षा एक का छात्र था। स्कूल से छुट्टी होने पर सुमन उसे लेने पहुंची। उसे अपनी स्कूटी पर बैठा कर घर लौट रही ...