मां की कुल्हाड़ी से हत्या कर बेटा फरार
रांची, जुलाई 29 -- राहे, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चुतरूडीह गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि करीब 45 वर्षीय नंदलाल महतो ने अपनी 69 वर्षीय मां भोला देवी की कुल्हाड़ी से हमला कर मंगलवार रात हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, घटना के समय आरोपी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी मां से कहासुनी हो गई। गुस्से में आरोपी ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे भोला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी बुधवार सुबह ग्रामीणों को हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बुधवार सुबह राहे थाना प्रभारी अभिषेक कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.