मुजफ्फरपुर, मई 18 -- मुजफ्फरपुर। दिघड़ा रामपुर शाह के नंद भवन में सोमवार को पुण्यात्मा कृष्णा देवी की स्मृति में आयोजित एक शाम मां के नाम कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. संजय पंकज ने कहा कि मां की कभी मृत्यु नहीं होती है, बल्कि संततियों में उसका विस्तार होता है। डॉ. रामेश्वर द्विवेदी ने कहा कि मां की सकारात्मक उपस्थिति हमेशा हमारे अच्छे कर्मों में होती है। विवेक त्रिवेदी ने मां को सार्वभौम बताया और कहा कि हमारे पास जो भी बेहतर है, वह मां के द्वारा ही तो दिया गया है। डॉ. विजय शंकर मिश्र ने मां तो केवल मां होती है गीत सुनाया।कुमार राहुल ने दुनिया की सुंदरतम घटनाओं में, एक घटना है किसी पिता का मां हो जाना सुनाया। संजय पंकज ने अपने गीत और मुक्तछंद की कविताओं के बाद मां पर केंद्रित अपने कुछ प्रसिद्ध दोहे सुनाए। श्यामल श्रीवास्तव ...