प्रयागराज, अप्रैल 5 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ में एक मां का दिल उस वक्त दहल गया जब उसका 12 साल का बेटा अचानक आंखों से ओझल हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर एक के पैसेंजर हाल में कुछ देर आराम कर रही मां को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही पलों में उसका लाल भीड़ में कहीं खो जाएगा। घबराई मां ने इधर-उधर खोजा, आवाजें लगाईं, लेकिन बेटा नहीं मिला तो उसकी सांसें अटक गईं।रायबरेली से त्रिवेणी एक्सप्रेस से यात्रा कर प्रयागराज जंक्शन पहुंचे ग्राम बहराइचा निवासी श्रीनिवास का परिवार घर लौटने की तैयारी कर रहा था। मां धनेश्ररी देवी अपने बेटे विजय (12) और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पैसेंजर हाल में बैठी थीं। इसी दौरान खेलते-खेलते विजय भीड़ में कहीं निकल गया। कुछ देर बाद जब मां ने बेटे को पास नहीं देखा तो वह घबरा उठीं। उनकी आंखों में डर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.