मां का हाल पूछ कमरे में गया युवक, फंदे पर लटका मिला शव
हरदोई, मई 15 -- हरदोई। गुलरहा गांव में गुरुवार रात एक युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव फंदे से लटका मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी 18 वर्षीय गोविंद चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह हरदोई के मुन्ने मियां चौराहे पर चाट का काउंटर लगाकर परिवार की मदद करता था। परिजनों के मुताबिक, गुरुवार देर शाम वह घर लौटा और पैरालाइसिस पीड़ित अपनी मां का हालचाल पूछा। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न आने पर परिवार के लोगों ने आवाज लगाई पर कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर खिड़की से झांककर देखा गया तो गोविंद का शव फंदे से लटका मिला। यह देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लिया। युवक ने आत्मघा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.