रामगढ़वा, अगस्त 29 -- बिहार के पूर्वी चंपारण में खाता बंद करने की धमकी देकर डाकपाल द्वारा यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। रामगढ़वा प्रखंड के एक गांव की महिला ने डाकघर में पदस्थापित उप डाकपाल चिरैया थाना क्षेत्र निवासी अमन कुमार ठाकुर पर यौन शोषण सहित कई गंभीर आरोप लगाई है। मामले में पीड़िता ने पलनवा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसकी नाबालिग बेटी पर भी अमन ठाकुर की बुरी नजर थी। जब इसका विरोध किया तो पति को किडनैप कर हत्या की धमकी देता था। आरोपी फरार है। पीड़िता ने बताया है कि आरोपी ने डरा-धमकाकर और खाता बंद करने की धमकी दी। वह डर गई तो आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया और उनका यौन शोषण करता रहा। इस मामले में पीड़िता ने साक्ष्य के तौर पर आरोपी की कॉल डिटेल्स भी पुलिस को उपलब्ध कराई है। पीड़िता के अनुसार...