भागलपुर, मई 11 -- गोराडीह संवाददाता कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर में मातृ दिवस मनाया गया। जिसमें मां के लिए रंगोली और पोस्टर निर्माण कर उत्साहपूर्वक मातृ दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं द्वारा वहां उपस्थित मां के पांव पखारते हुए पूजन किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने कहा कि मां ईश्वर का जीता-जागता स्वरूप है। जो मेरी सृजनकर्ता के साथ प्रथम गुरू भी है। मां का प्यार निस्वार्थ होता है जो बच्चों की देखभाल और सुरक्षा के लिए जीवन समर्पित कर देती है। मौके पर वार्डनन सपना कुमारी, सारिका निगार, फूल कुमारी, कर्मी वृंदा, रिंकू, सुशीला, राजकिशोर, बाबूलाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ममता, त्याग और स्नेह का प्रतीक है मां यह भी पढ़ें- मां के लिए दिवस नहीं बल्कि दिवस ही मां से शुरू होती है: अशोक यह भी पढ़ें...