हिन्दुस्तान संवाददाता, सितम्बर 9 -- बिहार के सुपौल जिले के एक निजी मदरसे में मां का दिया समोसा-मिठाई खाने के बाद मंगलवार सुबह एक छात्रा की मौत हो गई जबकि उसकी तीन अन्य सहेलियां गंभीर रूप से बीमार हो गईं। बीमार छात्राओं का इलाज किया जा रहा है। घटना बसबिट्टी वार्ड -19 में जामियअतुस सालिहात एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित मदरसे में हुई। मृतका की पहचान नेमुआ निवासी कमरे आलम की बेटी अल्फिशा (10 वर्ष) के रूप में हुई है। एसपी शरथ आरएस ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। निजी क्लीनिक के डॉक्टर ने बताया कि भर्ती छात्राओं में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मदरसा संचालक खलील रहमान ने बताया कि अल्फिशा की मां सोमवार को अपनी बेटी से मिलने मदरसे में आई थीं। उन्होंन...