मां का दवा लेने जा रहे युवक की सड़क हादसा में मौत
आजमगढ़, मई 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बाई पास मार्ग पर छाता का पूरा गांव के पास शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के समय वह मां के लिए दवा लेने बाजार जा रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भीतरी गांव निवासी 25 वर्षीय अजय यादव बैंक ग्राहक सेवा केंद्र चलाते थे। क्षेत्र के हेतुगंज बाजार में उनकी दुकान है। अजय की मां 5-6 माह से बीमार चल रही है। शनिवार की शाम को वे मां के लिए दवा लेने बाइक से कप्तानगंज जा रहे थे। बाई पास मार्ग पर छाता का पूरा गांव के पास पहुंचे थे, इस दौरान अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए फरार हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग पहुंच गए। घटना की सूचना परिजन और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.