लखनऊ, जून 20 -- अमित त्रिवेदी, सफदरगंज, (बाराबंकी)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में एक ऐसा पवित्र स्थान है, जो सदियों से आस्था की अखंड ज्योति जलाए हुए है। सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम अम्बौर में स्थित मां ज्वालामुखी धाम इस पूरे इलाके की आध्यात्मिक पहचान है। यह कोई साधारण मंदिर नहीं है। यह वह पावन स्थली है जहाँ हर वर्ष लाखों श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से खिंचे चले आते हैं। यह धाम आज देश के चुनिंदा शक्ति पीठों में अपना स्थान बना चुका है। यहाँ भक्ति, चमत्कार और परंपरा का अद्भुत संगम होता है। यह धाम अब केवल एक जनपद की धरोहर नहीं रहा। सम्पूर्ण भारत के श्रद्धालुओं के लिए यह दिव्य आस्था का केंद्र बन चुका है। सदियों से जल रही है यह ज्योति, मां की शक्ति का है यह प्रमाण यह भी पढ़ें- मां का दरबार जहाँ सैकड़ों साल से जल रही है हिमाच...