गढ़वा, मार्च 25 -- केतार, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के परसोडीह गांव निवासी उपेंद्र राम की 30 वर्षीया पत्नी रेणु देवी की मौत सोमवार को डेहरी ऑन सोन के रेलवे स्टेशन पर हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतका अपनी मां का ईलाज के लिए डेहरी ऑन सोन गई थी। स्टेशन पर मां को गाड़ी से उतारने के चक्कर में ट्रेन चलने लगी। आनन-फानन में वह चलती ट्रेन से उतरने में प्लेटफार्म पर औंधे मुंह गिर गई। उससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। आरपीएफ ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को सुरक्षित रखते हुए परिजनों को मोबाइल से सूचना दिया। बाद में परिजन मंगलवार की शाम शव को घर लाकर पंडा नदी के तट पर उसका अंतिम संस्कार किया। शव को लाने में समाजसेवी पंकज सिंह ने परिजनों को आर्थिक मदद किया। मृतका का पति महाराष्ट्र के पुणे में मजदूरी करने गया था। पत्नी रेणु की मौत की सूचन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.