कौशाम्बी, दिसम्बर 15 -- सिराथू हिन्दुस्तान संवाद। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर जिले में आए। हेलीपैड पर उतरने के बाद वह सीधे अपने पैतृक आवास पहुंचे। मां का आर्शीवाद लेने के बाद वह परिजनों से मिले। सबका हाल जाना। काफी समय तक परिजनों के साथ रहे। शाम को वह कौशाम्बी से रवाना हो गए। सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे डिप्टी सीएम हेलीकॉप्टर से मीठेपुर सयारा स्थित हेलीपैड पर उतरे। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने स्वागत किया। डीएम डॉ. अमित पाल, एसपी राजेश कुमार ने बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद वह भारी सुरक्षा के बीच डीएम व एसपी के साथ अपने पैतृक आवास सिराथू पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने अपनी मां के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया व हाल चल जाना और परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आवास पर मौजूद फरियादियों से आवेदन प्राप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.