मां का आंचल बना संबल, बेटियों ने शिखर छूकर निभाया फर्ज
हजारीबाग, मई 9 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि मदर्स डे के इस खास मौके पर हजारीबाग की बेटियों ने अपनी शैक्षणिक सफलता से यह साबित कर दिया है कि मां की प्रेरणा और निरंतर संबल किसी भी मुश्किल को आसान बना सकता है। हाल ही में घोषित झारखंड एकेडमिक काउंसिल के परीक्षा परिणामों में हजारीबाग की बेटियों ने राज्य स्तर पर अपनी चमक बिखेरी है।
स्टेट टॉपर प्रियांशु की सफलता के पीछे मां का अटूट साथ हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड की रहने वाली प्रियांशु कुमारी ने मैट्रिक की परीक्षा में 99.60% (498/500) अंक हासिल कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रियांशु की इस ऐतिहासिक उपलब्धि में उनकी मां लता देवी का बड़ा योगदान रहा है। एक साधारण गृहिणी होते हुए भी लता देवी ने प्रियांशु के लिए घर में ऐसा शैक्षणिक माहौल तैयार किया, जहां उसे पढ़ाई के अलावा अन्य किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.