निज संवाददाता, जून 2 -- बिहार के अररिया से अवैध संबंध में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक नवविवाहिता की मां का अपने दामाद यानी बेटी के पति से अवैध संबंध चल रहा था। जब बेटी को इसका पता चला तो उसने इसका विरोध किया। फिर मां और पति ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। मृतका के पिता ने पुलिस थाने में अपनी पत्नी और दामाद के खिलाफ बेटी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना अररिया आरएस थाना क्षेत्र के प्रेमनगर वार्ड संख्या 16 की है। मृतका की पहचान मोहम्मद मुद्दशीर की बेटी साजिदा परवीन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा। मिली जानकारी के अनुसार मृतका की शादी दो महीने पहले ही अररिया सदर प्रखंड के झमटा...