चंदौली, जून 23 -- चकिया(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर स्थित प्राचीन मां काली मंदिर के पास स्थित प्राचीन पोखरे की मंगलवार को तहसील प्रशासन की ओर से साफ सफाई कराई गई। तालाब में प्लास्टिक के बोतल, पालीथिन सहित अन्य तरह के कचरे से गंदगी फैल गई थी। तहसीलदार देवेंद्र कुमार ने बताया कि तालाब की काफी दिनों से सफाई नहीं होने के कारण काफी कचरा तालाब में किनारे जमा हो गया था। इसे देखते हुए सफाई कराई गई है। बताया कि प्रांचीन मंदिर होने के कारण हमेशा यहां दर्शन पूजन के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु आते रहते हैं। श्रद्धालुओं और मंदिर परिसर को देखते हुए तहसील प्रशासन की ओर से सफाई कर्मियों को लगाकर सफाई अभियान चलाया गया। जिससे कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...