देवघर, अप्रैल 1 -- मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। प्रखंड के खमरबाद गांव स्थित मेला मैदान के समीप नव-निर्मित मां काली व मां शीतला मंदिर के तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पहले दिन बुधवार की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा को लेकर काफी संख्या में श्रद्धालु ढोल, बाजे के साथ खमरबाद गांव के विभिन्न टोले का नगर भ्रमण करते हुए श्रद्धालु बगडोरो नदी पहुंचे। जहां पंडित आचार्य ओमकार पांडेय, बालक बेदर्दी आदि पंडितो ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 151 कुंवारी कन्या व महिलाओं को कलश में जल भरवाया। जहां जयंती नदी से कलश यात्रा करते हुए श्रद्धालु मंदिर प्रांगण पहुंचे। इसके बाद पंडितों द्वारा विधिवत मंदिर में कलश स्थापन कराया गया। मौके पर पंडित आचार्य ने बताया कि कलश अथवा मंगल घट सृष्टि का प्रतीक है। कलश केवल मिट्टी, धातु के बने पात्र का प्रतीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.