औरैया, मार्च 30 -- बिधूना, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र की रुरुगंज पुलिस चौकी अंतर्गत कस्बा रुरुगंज में रविवार रात चोरों ने गांव के बाहर स्थित मां काली माता के मंदिर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दानपात्र से करीब 90 हजार रुपये नकद, माता रानी के गले की दो मालाएं तथा मंदिर में लगे करीब 50 किलो वजनी घंटे और घंटियां चोरी कर ले गए।देर रात खेतों की रखवाली कर लौट रहे किसान महेश और छंगे ने मंदिर का गेट खुला देखा। संदेह होने पर उन्होंने इसकी सूचना मंदिर के पुजारी कपिल भगत को दी। मौके पर पहुंचे पुजारी ने देखा कि मंदिर का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाने पर दानपात्र खाली मिला, जबकि माता रानी की प्रतिमा से मालाएं गायब थीं और मंदिर में लगे घंटे व घंटियां भी नहीं थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.