मां काली मंदिर पर आज अखंड रामायण व विशाल भंडारे का आयोजन
संतकबीरनगर, मई 21 -- मेंहदावल। कस्बे के नायक टोला मोहल्ले स्थित प्राचीन मां काली मंदिर में गुरुवार को अखंड रामायण पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मंदिर के महंत रविन्द्र देव त्रिपाठी ने बताया कि अखंड रामायण पाठ के साथ श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने और धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाने की अपील की है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.