औरैया, अप्रैल 2 -- कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट क्षेत्र स्थित मां काली देवी मंदिर में तीन दिवसीय भव्य मेले का शुभारंभ हो गया है। मेले के पहले दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने विधि-विधान के साथ मां काली की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में श्रद्धा भाव से झंडा चढ़ाया जा रहा है। पूरे परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु भी मेले में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मेले में दुकानों की आकर्षक सजावट के साथ झूले और खान-पान की व्यवस्था भी की गई है, जिससे बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय थाना पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है। तीन द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.