चक्रधरपुर, जून 2 -- चक्रधरपुर। ​चक्रधरपुर शहर के लोको कॉलोनी में आयोजित सात दिवसीय श्री श्री शीतला माता पूजा महोत्सव के छठवें दिन सोमवार को मां काली के दिव्य दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा क्षेत्र माता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। जैसे ही माता के पट खुले, पूरा पूजा परिसर भक्तों से खचाखच भर गया। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर मां काली के चरणों में शीश नवाया। भक्तों ने माता से परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। जय मां शीतला और जय मां काली के उद्घोष से पूरा लोको कॉलोनी क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर नजर आया। यह भी पढ़ें- लोको कॉलोनी में नव दुर्गा कन्या पूजा का भव्य आयोजन, श्रद्धा और भक्ति में डूबे श्रद्धालु ​महोत्सव के छठवें दिन मां ...