चंदौली, अप्रैल 22 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कस्बा के तेन्दुईपुर स्थित प्राचीन मां बउरहिया काली माता मंदिर की मूर्ति स्थापना को लेकर चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत बुधवार को दूसरे दिन काली मंदिर से हजारों की संख्या में महिला और ग्रामीणों ने गाजा बाजा के साथ भगवान शंकर, कार्तिकेय, हनुमान जी गणेश जी की मूर्ति लेकर आस्थावानों ने शोभायात्रा निकाली और पूरे कस्बे में किया भ्रमण किया। इस दौरान माता की जयकारा लगाते हुए पूरे कस्बा में भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंचे। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस प्रशासन के साथ तहसील के अधिकारी मौजूद रहे।हाइवे सड़क निर्माण के दौरान तेन्दुईपुर स्थित श्री मां बउरहिया काली माता की प्राचीन मंदिर चौड़ीकरण की जद में आने के बाद दूसरी जगह स्थापना की जानी है। यह भी पढ़ें- पंचमुखी बजरंगबली की प्रतिमा के साथ भव्...