बुलंदशहर, मार्च 28 -- चैत्र नवरात्रि की नौवीं पर नगर के महाकाली मंदिर से मां काली की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के मोहल्ला चैनपुरा, छोटा बाजार, बर्फ चौराहा, बड़ा बाजार होते हुए निकली। महाकाली मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने मां काली को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। कई स्थानों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। मां काली के स्वरूप व लांगुरों ने तलवारबाजी का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष राजबाला सैनी, ईओ नीतू सिंह, मां काली कमेटी के अध्यक्ष मुदित मित्तल, कोषाध्यक्ष शोभित मित्तल, छोटू ठेकेदार, भावेश कुमार, सुधीर बजाज, डब्बू सिंघल सहित कमेटी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.