देवघर, मार्च 29 -- देवघर,प्रतिनिधि। मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के घोंघा पंचायत अवस्थित तिलैया मंझियाना गांव के काली मंदिर में मां काली की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन रविवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस कलश शोभा यात्रा में गांव की 65 महिलाएं व कुंवारी कन्याएं शामिल हुई। कलश शोभा यात्रा के दौरान सभी महिलाएं और कुंवारी कन्याएं काली मंदिर से कलश लेकर गांव के निकट नदी तक पहुंची। जहां पुरोहित द्वारा मुख्य यजमान सुधीर यादव को विधिवत मंत्रोच्चार से पूजा अर्चना कराई गई। उसके बाद सभी महिलाओं व कुंवारी कन्याओं ने कलश में जल भरकर जलभरे कलश को माथे पर लेकर विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए काली मंदिर पहुंची। मंदिर पहुंचने के बाद जलभरे कलश को मंदिर प्रांगण में रखा गया। कलश यात्रा के साथ ही काली मंदिर में तीन दिवसीय चंडी पाठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.