बुलंदशहर, मार्च 26 -- क्षेत्र के मोहल्ला अहीरपाड़ा स्थित पीपल वाले मंदिर से गुरुवार को मां काली की शोभायात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा करते हुए किया गया। यह यात्रा मंदिर से शुरू होकर सुभाष मार्ग, ककराला, कबाड़ी बाजार, गांधी मार्ग होते हुए चामुंडेश्वर मंदिर पहुंचने के बाद वापस पीपल वाले मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुईं। यात्रा का कई जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान मां काली के जयकारों से मार्ग गूंजमान दिखाई दिए। यात्रा में कई झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसमें राजू सैनी, लविश सैनी, वंश ठाकुर, कृष्ण गोस्वामी, जतिन, देव, यश गुप्ता, आयुष, नैतिक शर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...