भदोही, अप्रैल 14 -- ज्ञानपुर। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर स्थित काली देवी मंदिर स्थित मां काली का मंगलवार की देर शाम भव्य श्रृंगार किया गया। माता रानी का दर्शन कर भक्त कृतार्थ होते रहे। मंदिर के प्रधान पुजारी ब्रह़्मजीत शुक्ला ने बताया कि देर शाम भजन संध्या संग मां काली का भव्य शृंगार किया गया। मां के अलौकिक स्वरूप का दर्शन कर भक्त निहाल होते रहे। महाआरती उतारने के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण हुआ। इस मौके पर राजेश्वर उपाध्याय, तेगा सिंह, विद्युति देवी आदि मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...