हापुड़, मार्च 25 -- मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की विशेष पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने सुबह स्नान कर नीले रंग के वस्त्र धारण किए, माता को गुड़-चना अर्पित किया और भय-नकारात्मकता के नाश के लिए मंत्र जाप के साथ कपूर से आरती की। यह दिन सिद्धि व शक्ति प्राप्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। भक्तों ने नवरात्र को सातवें दिन माता रानी का रोली, चंदन, लौंग, बताशा, पान, सुपारी, नारियल, पुष्प, फल आदि से पूजन किया। नगर के प्रसिद्ध मंदिर मां आद्यशक्ति चंडी मंदिर, मां मंशा देवी मंदिर, मां काली मंदिर, मां चंडी मंदिर, नौ देवी मंदिर में सुबह से ही दर्शन को भक्तों का तांता लगा रहा, जिस कारण देवी मंदिरों के कपाट भी दोपहर दो बजे तक खोले गए, ताकि भक्त मां के दर्शन कर सकें।वहीं भक्तों ने माता रानी को श्रंगार और चोला चढ़ाया। शाम को चंडी मंदिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.