गाज़ियाबाद, मार्च 25 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता।चैत्र नवरात्र के सातवें दिन ट्रांस हिंडन क्षेत्र में देवी दुर्गा के उग्र स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हुई। सुबह से ही क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मोहन नगर देवी मंदिर, इंदिरापुरम की शिप्रा सनसिटी समेत विभिन्न सोसाइटी और कॉलोनियों के मंदिरों में भक्तों ने विधि-विधान से व्रत रखकर मां कालरात्रि की पूजा की। श्रद्धालुओं ने फूल, फल और प्रसाद अर्पित कर भय, बाधाओं और संकटों से मुक्ति की कामना की।मोहन नगर मंदिर के पुजारी गुनगुन आनंद पांडेय ने बताया कि मान्यता है कि नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा करने से भय, नकारात्मक शक्तियों और जीवन की बाधाओं का नाश होता है। माता की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.