अमरोहा, मार्च 25 -- अमरोहा। चैत्र नवरात्र पर्व पर बुधवार को माता के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना विधि विधान से की गई। देवी भक्तों ने मां कालरात्रि की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। स्थानीय वासुदेव तीर्थ स्थल, श्रीबाबा गंगानाथ मंदिर, दुर्गा मंदिर, चामुंडा मंदिर, चौरासी घंटे वाला मंदिर, विरासत मंदिर सहित देवी मंदिर में बुधवार भोर से श्रद्धालुओं की दर्शन के लिए भीड़ रही। भक्तों ने सप्तमी पर माता कालरात्रि की पूजा कर उनसे शत्रु विनाश के साथ परिवार व सभी की सुख समृद्धि का आशीष मांगा। दुर्गा मंदिर में नारियल, चुनरी, बताशा, फूल आदि देवी प्रतिमा पर समर्पित किए। ज्योतिषाचार्य पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि शक्ति की अधिष्ठात्री मां जगदंबा की पूजा-अर्चना के पर्व नवरात्र के सातवें दिन माता के सप्तम स्वरूप कालरात्रि के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.