बरेली, मार्च 26 -- चैत्र नवरात्र के सप्तम दिन बुधवार को मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ की गई। शहर के मंदिरों से लेकर घरों तक भक्ति का वातावरण बना रहा। भोर होते ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे और दिन भर जयकारों से मंदिर परिसर गूंजते रहे। माता को विशेष प्रिय नारियल, माला-फूल और फल अर्पित कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कालीबाड़ी स्थित मां काली देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता रानी को माला-फूल, नारियल, अगरबत्ती और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मां भवानी मंदिर, नवदुर्गा मंदिर और मां मनोकामना मंदिर में भी मां कालरात्रि की विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने माता का शृंगार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.