मुरादाबाद, मार्च 25 -- मुरादाबाद। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को माता के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि की आराधना की गई। मंदिरों में हवन-कीर्तन की धूम रही। लालबाग स्थित काली माता मंदिर में बुधवार तड़के से ही भीड़ रही। सुबह पांच बजे की आरती के लिए भी श्रद्धालुओं को बैरिकेडिंग लगाकर रोकना पड़ा। दोपहर तक श्रद्धालु पहुंचते रहे। दूसरी ओर शाम को भी भक्तों की भीड़ रही। उधर जिन्हें अष्टमी को व्रतों को विश्राम देना है, उन्होंने भी बुधवार को व्रत रखा जिसके कारण अधिक भीड़ रही। काली माता मंदिर के महंत सज्जन गिरि ने बताया कि बुधवार को मंदिर पर सुबह पांच बजे से ही पहले ही भीड़ लग गई। उधर, सिद्धपीठ नौ देवी काली माता मंदिर के महंत रामगिरि ने बताया कि सुबह से भीड़ का आना शुरू हुआ और रात तक जारी रहा। लाल बाग स्थित प्राचीन कामधेनू रति देवी मंदिर में महंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.