बलिया, मार्च 25 -- बलिया, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को देवी भक्तों ने मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की आराधना की। सुबह से ही घर व मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार, शंख व घंट घड़ियाल की ध्वनियां गूंजने लगी। महिलाओं के देवी गीत से संपूर्ण वातावरण देवीमय हो गया। भक्तों ने मां को गुड़हल व गुलाब का लाल फूल चढ़ाया तथा आरती की। मातारानी का गुड़ का भोग लगाकर अपने व परिजनों के आरोग्यता व कुशलता की कामना की। भोर से ही शहर के जापलिनगंज दुर्गा मंदिर सहित मंगला भवानी मंदिर, पचरूखा काली माता मंदिर आदि देवी मंदिरों में जिले के अलावा आसपास के जिलों से आए श्रद्धालु देवी भक्तों ने मातारानी का दर्शन पूजन किया। मां के जयकारों से संपूर्ण वातावरण देवीमय हो गया।फेफना क्षेत्र के थम्हनपुरा निवासी आचार्य डॉ. अखिलेश उपाध्याय ने मां कालरात्रि के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.