फरीदाबाद, मार्च 25 -- जिले अष्टमी और कन्या पूजन की तैयारी में जुटे श्रद्धालु - मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी- कालीबाड़ी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गईफरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को मां कालरात्रि की पूजा पूरे श्रद्धा भाव के साथ की गई। शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। माता के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिरों में विशेष रूप से मां का भव्य श्रृंगार किया गया और विधि-विधान के साथ महाआरती संपन्न हुई।मंदिरों के अलावा ग्रेटर फरीदाबाद की विभिन्न सोसायटियों में भी धार्मिक आयोजन जारी रहे। दोपहर के समय कई स्थानों पर माता की चौकियों का आयोजन किया गया, जहां भजन-कीर्तन के साथ भक्तों ने मां का गुणगान किया। श्रद्धालु पूरे दिन व्रत रखकर पूजा-अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.