मां कामाख्या स्पोर्ट्स क्लब ने फुटबॉल प्रतियोगिता में दर्ज की जीत
बक्सर, जून 25 -- पेज-युवा के लिए बक्सर, हमारे संवाददाता। जिला प्रशासन के तत्वावधान में एक रोमांचक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मैच राजपुर प्रखंड के नागपुर हाई स्कूल के खेल मैदान में खेला गया। प्रतियोगिता में मां कामाख्या स्पोर्ट्स क्लब और मां स्पोर्टिंग क्लब के बीच कड़ा एवं रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। निर्धारित समय तक चले संघर्षपूर्ण मैच में मां कामाख्या स्पोर्ट्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मां स्पोर्टिंग क्लब को 4-3 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में विजेता एवं उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। जिला खेल पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने तथा खेल के माध्यम से जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- प्री सुब्रतो कप फुटबॉल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.