गौरीगंज, मार्च 20 -- शुकुल बाजार। नवरात्र पर भी क्षेत्र के अयोध्या-बाराबंकी की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या देवी मंदिर तक जाने वाला मार्ग बदहाल बना हुआ है। इस सड़क की गिट्टियां उखड़ कर सड़क पर ही बिखरी हुई हैं। सुबेहा रजबहा की नहर पटरी पर बनी यह दो किलोमीटर की बदहाल सड़क दक्खिनगांव क्यार से मनकापुर को जाती है। यह सड़क क्षेत्र के पन्ही मांझगांव स्थित प्रसिद्ध कामाख्या देवी मार्ग से जोड़ती है। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत करवाए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...