पूर्णिया, मार्च 28 -- हरदा, एक संवाददाता। माँ कामाख्या मन्दिर परिसर भवानीपुर मजरा में नौ दिवसीय माँ कामाख्या महोत्सव के अंतिम दिन समापन के अवसर पर विशेष रूप से बनारस के विद्वान पंडितों द्वारा बनारस के तर्ज पर महाआरती का आयोजन किया गया। इस महाआरती में बनारस के विद्वान पंडितों द्वारा असंख्य दीपों से महाआरती को हर्षोल्लास के साथ आरम्भ किया गया। जिसमें दूर -सुदूर इलाके से करीब 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मौके पर बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह खुद थाली सजाकर माता के एक सामान्य भक्त के रूप में महाआरती में शमिल हुई एवं धमदाहा विधानसभा समेत पूरे पूर्णियाँ जिलावासियों समेत प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि एवं शांति की कामना भी की। मंत्री लेशी सिंह ने बनारस से पधारे विद्वान पंडितों को धन्यवाद देते हुए क...