अयोध्या, मार्च 14 -- मवई, संवाददाता। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत कामाख्या में आयोजित होने वाले मां कामाख्या धाम महोत्सव 2026 को भव्य दिव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महोत्सव न्यास के मुख्य संरक्षक व रुदौली विधायक रामचंद्र यादव व न्यास अध्यक्ष रविकांत तिवारी ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच, पंडाल, मार्ग, प्रकाश व्यवस्था और अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि 15 मार्च तक कार्यक्रम स्थल से जुड़े सभी निर्माण एवं व्यवस्थागत कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि महोत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।इसके बाद आयोजित बैठक में 20 से 26 मार्च तक आयोजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.