गाजीपुर, मार्च 26 -- बारा। वासंतिक नवरात्र के नवमी के अवसर पर मां कामाख्या धाम में परंपरागत घुड़दौड़ प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण किया। यह प्रतियोगिता पिछले कई वर्षों से नवमी के दिन विशाल मेले के साथ आयोजित होती है, जिसमें जनपद के साथ-साथ बिहार और अन्य जिलों के घुड़सवार भी भाग लेते हैं। परंपरा के अनुसार, विजयी घुड़सवार को ओमप्रकाश सिंह की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन में स्थानीय लोगों का उत्साह और उमंग देखने लायक होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...