संभल, मार्च 30 -- शहर से 40 लोगों का जत्था रविवार को असम के गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या देवी के दर्शन के लिए रवाना हुआ है। 51 शक्तिपीठों में से एक है और देवी की योनि की पूजा के लिए प्रसिद्ध है। देवी की कृपा से जीवन पवित्र होता है। इसके बाद जत्था अन्य गंतव्य स्थल हावड़ा, गंगासागर और जगन्नाथ पुरी धाम की यात्रा करेगा। गंगासागर एक पवित्र स्थल है जहां गंगा नदी गोमुख से निकलकर 2400 किमी की यात्रा कर बंगाल की खाड़ी में मिलती है तथा जगन्नाथ पुरी एक प्रमुख वैष्णव तीर्थ स्थल है जहां भगवान जगन्नाथ की पूजा की जाती है। यात्रा का नेतृत्व अंकुर गुप्ता कर रहे हैं। यात्रा में गुलशन कुमार, पंकज, राजीव हाजी,राकेश, अनीता अग्रवाल, राखी अग्रवाल, शशि पुष्पा, सीता, सुशील, अंजू,रश्मि,रीना,बब्ली, पीकू, देव, सुमित,संस्कार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.