सोनभद्र, मार्च 24 -- सोनभद्र, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के षष्ठी तिथि के दिन मंगलवार को देवी के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की गई। देवी मंदिरों में मां के नाम का मंत्रोच्चार और जय माता दी का जयकारा गूंजता रहा। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन पूजन-करने के भक्तों की भीड़ लग गई थी। भक्त माता रानी का दर्शन कर धन्य हो रहे थे। भक्तिमय वातावरण से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।राबर्ट्सगंज मेन चौक स्थित मां शीतला देवी मंदिर, साईं मंदिर के बगल में स्थित मां दुर्गा मंदिर, ब्रह्मबाबा गली स्थित संतोषी माता मंदिर, दंडईत बाबा मंदिर परिसर स्थित मां काली और दुर्गा मंदिर, ब्रम्हनगर स्थित मां दुर्गा मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का पूजन-अर्चन का दौर चलता रहा। भक्तों ने मां को नारियल, चुनरी, रोली, रक्षा, कपूर, अगरबत्ती, फूल-माला, मिष्ठान, फल चढ़ाया। इसी प्रकार से मध्य प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.