खगडि़या, मई 10 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम मानसी-सहरसा रेलखंड पर सफर करने वाले हजारों यात्रियों की सुरक्षा पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। बदला घाट और धमारा घाट स्टेशन के बीच स्थित मां कात्यायनी मंदिर के समीप रेलवे पुल संख्या 50 के तीन पिलर के बेस में सूक्ष्म दरार (हेयर क्रैक) देखी गई है। यह दरार भविष्य में किसी बड़े संकट का संकेत दे रही है। स्थानीय लोगों और रेल विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते पाये को दुरुस्त नहीं किया गया, तो ट्रेनों के भारी दबाव से यह दरार बढ़ सकती है, जिससे पुल की संरचना प्रभावित होने का खतरा है। इस रेलखंड पर रोजाना दो दर्जन से अधिक ट्रेनों का परिचालन होता है,जिनमें कई सुपरफास्ट ट्रेनें भी शामिल हैं। फिलहाल इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन जारी है, लेकिन पुल की स्थिति ने रेल यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय मनीष कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.