सीवान, मार्च 25 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। चैत्र नवरात्र के छठें दिन शहर समेत पूरे जिले में चैती छठ के साथ ही नवरात्र व श्रीरामजन्मोत्सव का उल्लास व उमंग लोगों पर छाया रहा। एक ही दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी, भगवान श्रीराम, छठी मईया व सूर्य देव की अलग-अलग विधियों से पूजा हुई। इस दौरान मंदिर व घर से लेकर छठ घाटों तक आस्था व भक्ति का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बहरहाल, चैत्र नवरात्रि के छठे दिन देवी दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की गई। मां को लाल वस्त्र अर्पित करने के उपरांत रोली, चंदन, अक्षत व फूल चढ़ाएं गए। दीपक जला व भोग लगाने के बाद कपूर जलाकर मां कात्यायनी की आरती की गई। क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नम: का उच्चारण करते हुए 108 बार बीज मंत्र का जप किया गया। आचार्य पं. उपेन्द्र पांडेय ने बताया कि मां कात्यायनी की उपासन...