गंगापार, मार्च 25 -- चैत्र नवरात्र के सातवें दिन भक्तों ने घरों में कात्यायनी के रुप में मां दुर्गा का पूजन अर्चन किया। स्थानीय देवी मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ रही। देवी मंदिरों में भोर से देर रात तक भजन कीर्तन होता रहता है। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन क्षेत्र के डेंगुरपुर, बामपुर, महेवॉ कला, चौकठा नरवर आदि गंगा घाटों पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। मांडा क्षेत्र के गरेथा गाँव स्थित बाराही मंदिर, भारतगंज कस्बा स्थित बुड्ढी मैया व भारतगंज शुक्रवारी बाजार स्थित शीतला माता मंदिर, मांडा खास स्थित सिद्ध पीठ मां मांडवी देवी धाम और सातों बहनों की मंदिर मेढ़ुली महारानी शीतला मंदिर, मांडा खास चौराहे पर स्थित काली माता मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ रही। इन मंदिरों में सुबह से देर शाम तक जय माता दी के नारे गूंजते रहते हैं। नवरात्र के चलते ...