मां कात्यायनी के बाद कालरात्रि को पूजने उमड़ी आस्था
झांसी, मार्च 25 -- मां कात्यायनी के बाद बुधवार को काल को जीतने वाली मां कालरात्रि पूजी गई। मठ, मंदिरों, पीठों पर आस्थावानों का मेला सा लगा रहा। दिन भर यहां जाप, पाठ, होम-हवन, प्रसाद वितरण और '..काली-काली जय मां काली' के जयकारे सुनाई दिए। महिलाओं ने श्रृंगार-सुहाग की सामग्री अर्पित की तो पुरुषों ने फल-फूल चढ़कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं गुरुवार को मां महागौरी की उपासना होगी। महाष्टमी पर्व मनाया जाएगा। बुधवार भोर से मंदिरों से लेकर घरों तक '..ओम एं हिलीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै' मंत्र का जाप हुआ तो कहीं दुर्गा चालीस, दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ। कहीं पांच, सात, 11 तो इससे अधिक देवी स्वरूप कुंवारी कन्याओं का पूजन हुआ। उन्हें श्रद्धाभाव से जिमाया गया। भक्त दिन भर मां की भक्ति में लीन रहे। उपवास रखा। घरों में उत्सवी माहौल रहा। मठ-मंदिरों में सुब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.