चंदौली, मार्च 24 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। वासंतिक नवरात्र के अवसर पर प्रमुख देवी-देवताओं के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को मां कात्यायनी की पूजा अर्चना हुई। पीडीडीय नगर, चकिया, कंदवा क्षेत्र में प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में मत्था टेका और विधि विधान से पूजन-अचर्न कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान देवी मंदिरों में काफी भीड़ रही।वहीं घरों में नौ दिन का अनुष्ठान कर रहे व्रतियों ने मां दुर्गा सप्तशती का पाठ कर पूजा अर्चन किया। शिकारगंज में बाबा जागेश्वर नाथ का दर्शन-पूजन करने के साथ ही मां दुर्गा के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिए। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है।मंदिर में विशेष रूप से मुंडन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.