कन्नौज, मार्च 24 -- कन्नौज,संवाददाता। चैत्र नवरात्र के छठवें दिन मंगलवार को देवी भक्तों ने घरों से लेकर मंदिरों तक छठवीं स्वरूपा मां कात्यायनी की पूजा-अर्चन किया। माता को शहद का भोग व लाल पुष्प अर्पित करते हुए घर सुख समृद्धि की कामना की गई। छठवें दिन कई घरों एवं मंदिर परिसरों में कन्या भोज का भी आयोजन किया गया। जहां कन्याओं के पैर धुल कर रोली टीका लगाया और भोज के बाद दक्षिणा देकर विदा किया गया। घरों व मंदिरों पर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना हुई। शहर के देवी मंदिर मां के जयकारों से गूंजते रहे। मंगलवार को माता के कात्यानी स्वरुप का श्रंगार पूजन किया गया। मान्यता है कि देवी का यह स्वरुप बड़ा ही कल्याणकारी और दिव्य है। देवी के इस स्वरुप का अवतार कात्यान ऋषि की पुत्री के रुप में हुआ। मां के इस स्वरुप की पूजा श्रद्धा के साथ करने वालों के ...