मथुरा, अप्रैल 13 -- मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की फायर ब्रांड महिला नेत्री उमा भारती सोमवार को धर्म नगरी वृंदावन पहुंची। यहां उन्होंने मां कात्यायनी पीठ में देवी पूजन अर्चन कर राष्ट्र कल्याण की कामना की ।पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से अयोध्या में राम मंदिर जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बना, उसी तरह से मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का और काशी में भगवानशिव का मंदिर बने, इसकी हम प्रतीक्षा कर रहे हैं। आज यही कामना मां कात्यायनी से की है कि यह प्रतीक्षा हमारी जल्दी से जल्दी पूर्ण हो। वहीं उन्होंने यूजीसी के कानून पर कहा कि बहुत सोच समझकर यह कानून लाया गया होगा हो सकता है, आगे भी इस पर विचार होगा , क्योंकि हमारी पार्टी का मानना है कि बाटोगे तो काटोगे इसलिए हम समाज को बांटना नहीं चाहते, हम समाज को बां...