बिजनौर, मार्च 24 -- बिजनौर। चैत्र नवरात्र की षष्ठी के दिन मंगलवार को शहर के मंदिरों में मां कात्यायनी की विशेष आराधना की गई। मां चामुंडा देवी पावन धाम मंदिर और झालू रोड स्थित सिद्धपीठ श्री महाशक्ति कालिका मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पंचायती शिव मंदिर में भी मां की आरती को श्रद्धालुओं में होड़ नजर आई। चैत्र नवरात्र में सनातन धर्मावलम्बियों में घर घर मां दुर्गा की पूजा के साथ ही पाठ कर देवी महात्म्य का गुणगान जारी है। मां के छठे स्वरूप मां कात्यायनी को शक्ति और साहस की देवी माना जाता है। वे सिंह पर विराजमान हैं और उनकी चार भुजाएं हैं। उनके दाहिने हाथ में अभय और वर मुद्रा हैं, जबकि बाएं हाथों में तलवार और कमल का फूल है। मान्यता है कि मां कात्यायनी की सच्चे मन से पूजा करने से रोग, शोक और भय से मुक्ति मिलती है। उनकी कृपा से भक्तों को साह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.