सहारनपुर, मार्च 25 -- देवबंद। चैत्र नवरात्र के छठे दिन श्रद्धालुओं ने श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर में मां कात्यायनी की आराधना की। इनकी कृपा से ही सभी कार्य पूर्ण हो जाते हैं। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने बताया कि मां कात्यायनी की उपासना करने से भक्तों को धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की प्राप्ति होती है। उनके रोग, शोक, संताप व भय नष्ट होते हैं। उन्होंने बताया कि प्राचीन काल में महर्षि कात्यायन ने भगवती की घोर तपस्या की थी। बताया कि उनकी इच्छा थी कि उन्हें पुत्री प्राप्त हो। उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर देवी ने उन्हें यह वरदान दिया। इसलिए यह देवी कात्यायनी कहलाई। बताया कि भगवान श्रीकृष्ण को पति रूप में पाने के लिए ब्रज की गोपियों ने इन्हीं की पूजा कालिंदी यमुना के तट पर की थी। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.