भदोही, मार्च 25 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के छठवें दिन मंगलवार को आदि शक्ति मां दुर्गा के स्वरूप मां कात्यायनी का भक्तों ने विधिवत पूजन-अर्चन किया। मां कात्यायनी से भक्तों ने साहस और शक्ति मांगी तो जिंदगी से नकारात्मकता को दूर करने के लिए आराधना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने माता रानी को शहद समेत प्रसाद चढ़ाया। मंदिरों में साढ़े चार बजे भोर से ही दर्शन को भक्तों का तांता लग गया था। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी आशीष जी महराज ने बताया कि वासंतिक नवरात्र में छठें दिन मां कात्यायनी का पूजन होता है। मां कात्यायनी को हरित और बसंती रंग बहुत ही प्रिय होता है। पूजन के समय भक्त पीला एवं सफेद रंग का वस्त्र धारण कर सकते हैं। कन्याओं को पूजन करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है। कात्यायन ऋषि के यहां जन्म लेने ...