गाजीपुर, मार्च 18 -- गाजीपुर। मां कष्टहरणी दुर्गा माता और बाबा भैरो नाथ मंदिर में कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा औरंगाबाद, चौरसिया टोला स्थित मां कष्ट हरणी दुर्गा माता मंदिर पर नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को सुबह कलश स्थापना के बाद पूरे नवरात्रि भजन कीर्तन और देवी भागवत कार्यक्रम चलता रहेगा। रोज सुबह आठ बजे और सायं 08 बजे आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है। उर्मिला चौरसिया ने बतायाकि 27 मार्च को सुबह नौ बजे से 12 बजे कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उसके बाद प्रसाद वितरण और भण्डारा 12 बजे दिन से शाम तक चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.